बीकानेर।पहली शादी के बाद बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में आचार्यों की बगेची निवासी महावीर ने ललिता, मदनलाल, मसिया, ज्योति व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कोर्ट परिसर बीकानेर की बतायी जा रही है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी ने बिना तलाक दिए ही किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शादी कर ली। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके जेवरात भी अपने साथ ले गयी और जब शिकायत की तो झुठे मुकदमें में फसाने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























