बीकानेर।बड़ी कर्बला के पीछे युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 28 सितंबर को शाम पांच बजे से छह बजे के बीच बड़ी कर्बला के पीछे की है। इस संबंध में बागवानों का मोहल्ला फड़ बाजार निवासी रजिया पत्नी निसार अहमद ने अमजद, मोहब्बत, बंटी, मनोज, नीकू, निसार व पांच-सात अन्य के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार परिवादिया का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर धारा 115 (2), 126 (2), 189(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच हैड कांस्टेबल हेतराम कर रहे हैं।
























