दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने शुक्रवार सुबह कापसहेड़ा इलाके में एनकाउंटर के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें श्रीगंगानगर का इनामी बदमाश आकाश भी शामिल है। वहीं, उसके साथी भरतपुर निवासी महिपाल को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं।
घायल बदमाशों का मेडिकल करवाया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों अपराधी विदेश से गैंग चलाने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण से जुड़े हुए थे। आकाश जुलाई 2022 में करनाल के असंध में एक अस्पताल के बाहर गोलीबारी में शामिल था। जिसकी साजिश प्रवासी गैंगस्टर दलेर कोटिया ने रची थी।
जानकारी के अनुसार आकाश जुलाई 2025 में गुजरात में अपहरण की एक घटना में भी वांटेड था। जिसमें गैंगस्टर किरत सिंह झाला ने पीडित से 100 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। श्रीगंगानगर पुलिस ने आकाश राजपूत पर 20 हजार रुपए क राम घोषित कर रखा था।बताया जा रहा है कि आकाश राजस्थान के वांटेड गैंगस्टर जगदीश जगला और अभिषेक गौड़ के जरिए रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के साथ जुड़ा था और भारत से भागने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवा रहा था। जिसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी।
























