बीकानेर, केईएम रोड स्थित शोरूम पर खरीदारी के लिए पहुंची 3 महिलाएं सोने की चार चूड़ियां चुराकर फरार हो गईं। रामपुरिया हवेली के पास छींपों का मोहल्ला निवासी बलदेव सोनी की ओर से कोटगेट थाना पुलिस को दी
गई रिपोर्ट में बताया गया है कि केईएम रोड पर उसका राजवाड़ा ज्वैलर्स नाम। से शोरूम है। तीन महिलाएं शाम को करीब 4:15 बजे उसके शोरूम पर खरीदारी करने आई उन्होंने चूड़ियां दिखाने के लिए कहा।। थोड़ी देर बाद नापसंद कर चली गई। उनके जाने के बाद सामान का मिलान। किया तो चार चूड़ियां कम मिली। जिनका वजन 40.64 ग्राम था। तीनों। महिलाएं सोने की चार चूड़ियां चुरा कर ले गईं। एसएचओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे । बंद पड़े थे। आसपास के कैमरे खंगाले। जा रहे हैं जिससे कि महिलाओं की पहचान की जा सके।
























