बीकानेर।दो ट्रकों में भिड़ंत हो जाने और आग लग जाने से एक ड्राइवर के जिंदा जल जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के राजमार्ग-62 की है। जहां पर आज सुबह करीब 6 बजे के आसपास आमने-सामने से आ रहे दो ट्रकों में भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत के बाद दोनो ट्रकों में आग लग गयी और एक ट्रक का चालक जिंदा जल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। फिलहाल जिंदा जलने वाले चालक के शिनाख्त नहीं हो पायी है। भिड़ंत के बाद आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गयी।
























