बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की शहर कार्यकारिणी की घोषणा आज की गई, जिसमें कांग्रेस के सक्रिय युवा नेता मैक्स नायक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में शहर जिलाध्यक्ष हसन अली गोरी द्वारा की गई।
घोषित कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और 10 सचिव शामिल किए गए हैं। इनमें मैक्स नायक की नियुक्ति को युवाओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन में नई ऊर्जा के रूप में देखा है।
मैक्स नायक लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और विभिन्न अग्रिम संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही क्षेत्रों में निरंतर जनसेवा और संगठन सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है।
उनकी इस सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है।
मैक्स नायक की इस नियुक्ति से दलित वर्ग और युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। सभी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नायक के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

























