गैस सिलेंडर के लीक हो जाने से लोगों के झुलस जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा कस्बे के भाटो के बास की है। जहां पर देर शाम को एक घर में गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिसके चलते एकबारगी तो आसपास अफरातफरी मच गयी। इस हादसे में महिला सहित तीन लोगों के झुलस गए। आसपास के लोग हादसे के बाद मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर तीनों का इलाज किया जा रहा है। इस सम्बंध में थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि भाटो के बास में यह घटना हुई। जिसमें एक घर में महिला और बच्चे झुलसे सामान्य रूप से झुलसे है। सूचना पर पहुंची फायर फाइटर्स की टीम ने आग पर पर काबू पाया।
























