अब योनो एप अपडेट के नाम पर लाखों रुपए फ्रॉड का मामला सामने आया है। इस संबंध में मरूधर नगर निवासी सुरेश कुमार सोलंकी ने बीकानेर साईबर पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार परिवादी सुरेश कुमार सोलंकी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके बैंक खाते से योनो एप अपडेट नाम पर फ्रॉड करते हुए चार लाख बीस हजार सात सौ रुपए निकाल लिये। इस तरह उसके साथ साईबर फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
























