अवैध नशे के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर की सदर पुलिस द्वारा की गई। जिसमें भुट्टा का बास निवासी सबिना उर्फ हिना (22) पत्नी मेहंदी हसन भुट्टा को 12.62 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी सहित गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में एसआई रतनलाल मय टीम ने यह कार्रवाई दरगाह गार्ड के पास की। पुलिस ने आरोपिया सबिना उर्फ हिना के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में कार्यरत एसआई शारदा को सौंपी गई है।
























