बीकानेर।डॉ. द्वारा शराब बंद करने और व्यक्ति द्वारा लापरवाही से शराब पीने से उसकी मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के भाई पुखराज ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसके भाई मेघराज उर्फ भोलू जो कि शराब पीने का आदि था। जिसे डॉक्टर ने शराब बंद करवा रखी थी। जिसके बाद 3 नवंबर को परिवादी के भाई ने डॉ. के मना करने के बावजूद भी शराब पी ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















