बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।संतोष नगर शेरुवाला निवासी मनोहर दान पुत्र पाबूराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि लक्ष्मण दान चारण, जैसू दान चारण, प्रवीन दान चारण, शंकर दान चारण, लील दान चारण, कैलाश दान और छगन दान ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया तथा उसे जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल धर्मवीर को सौंप दी है।






















