बीकानेर।कोड़मदेसर नहर में अलसुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच है। स्थानीय लोगों ने नहर में शव देखकर तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस अब मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।
























