बीकानेर।अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ पुलिस टीम ने सरदारशहर रोड़ पर स्थित होटल में की है। जहां पर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर अवैध नशीले पदार्थ जब्त किए है। पुलिस को होटल में करीब एक किलो 880 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर होटल संचालक कैलाश पुत्र कालूराम को गिरफ्तार किया है। जिससे अवैध डोडा की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
























