बीकानेर।कोड़मदेसर दर्शन करने गए युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के भैरूजी मंदिर कोड़मदेसर नहर के पास की है। इस सम्बंध में घड़सीसर रोड़ निवासी डालचंद पुत्र आशाराम सोनी ने रिपोर्ट दी है।
परिवादी ने बताया कि उसका रिश्तेदार दीपक पुत्र धर्मचंद कोड़मदेसर दर्शन के लिए गया हुआ था।
जहां पर नहर पर हाथ, पैर धोने के लिए नहर के पास गया। इस दौरान उसके रिश्तेदार का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। जिसके चलते परिवादी के रिश्तेदार दीपक की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























