बीकानेर।ट्रेक्टर टेंकर की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के ईसीबी कॉलेज के पास करणी रिको में 20 अगस्त की है। इस सम्बंध में रोहित कुमार पुत्र कैलाश मेघाल निवासी बदरासर ने ट्रेक्टर ट्रेंकर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे। प्रार्थी ने बताया कि उसका बुआ का लड़का विकास बुलेट से ईसीबी कॉलेज से जा रहा था।
इसी दौरान करणी रिको में टेंकर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके बुआ के बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और गंभीर चोटें आयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाय गया। जहां से विकास को जयपुर रैफर कर दिया गया। परिवादी ने बताया कि 3 नवंबर को उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























