बीकानेर।ट्रक चालक द्वार बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के सामने 16 नवंबर की सुबह 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में रामपुरा बस्ती निवासी राजेन्द्र तंवर ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।प्रार्थी ने बताया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पिता रघुनाथ की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गए और चोटिल हो गए। प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता बजरंग धारा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























