बीकानेर। मुकदमें में राजीनाम करने के लिए धमकाने और गाड़ी को आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में पुराना बस स्टैंड के पास गंगाशहर में रहने वाली शोभा देवी ने मुनिया लुहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना पुराना बस स्टैंड के पास लुहार कॉलोनी 14 नवंबर की रात को 10 बजे से 15 नवंबर की सुबह 5 बजे के बीच की है।इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी आए दिन उसके बेटे को धमकाता है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी कि राजीनाम कर लो अन्यथा अंजाम बुरा होगा। प्रार्थिया ने बताया कि इसी के चलते आरोपी ने उसके घर के आगे खड़ी उसकी बाइक जला दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























