बीकानेर।ढोला मारू के पास विवाद हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना 17 नवंबर की शाम को करीब 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ के रहने वाले शैलेन्द्र राजपुरोहित पुत्र संजय राजपुरोहित ने सुरेन्द्र गोदारा, दिनेश, रेखा, अभिनव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने शाम के समय ढाला मारू के पास उसके साथ गाली गलौच किया। जब उसने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























