गंगाशहर थाना क्षेत्र में शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार सुबह की है, जहां सूचना पुलिस व सामाजिक संस्थानों के लोगों को सूचना मिली कि जोड़बीड़ भैरू जी मंदिर रोड पर रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है और अंदेशा है कि ट्रेन की चपे अमें आने मृत्यु हुई है। इस सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएब, मोहम्मद जुनैद खान व राजकुमार खडग़ावत एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और गंगाशहर पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करने के बाद शव को मोर्चरी में शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है।























