बीकानेर। जीएसएस/फीडर रखरखाव, पेड़ों की छंटाई के लिए कल विभिन्न क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। विभाग के अनुसार कल डी-7 और डी-6 के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। कल सुबह 8 से 11 बजे तक वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के पास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
वहीं सुबह साढ़े सात से साढ़े बारह बजे तक राजकीय अस्पताल, एमपी कॉलोनी सेक्टर 9 से 17 और ऊंन मंडी, पूगल रोड़ पुल के पास के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।























