बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में आग से झुलसने से महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 15 नवंबर को उसके जवाई कन्हैयालाल ने रात को फोन कर बताया कि खाना गर्म करते समय उसकी पुत्री कृपा के कपड़ों में आग लग गई।उसे लूणकरणसर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से उसे पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने इलाज कर छुट्टी दे दी। 29 नवंबर को रात 3 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।जिसे पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गए । जहां आधे घंटे बाद, मेरी बेटी की मौत हो गई। पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्जकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।






















