बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाखों के नशीले पदार्थ पकड़े है। यह कार्रवाई सदर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने लाल क्वाटर रोड़ सुभाषपुरा मे ं 3 दिसंबर की शाम को करीब 6 बजे पूरे दस्ते के साथ दबिश दी। जहां पर एक बंद मकान में नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही थी।
पुलिस ने मौके से एमडी 20.81 ग्राम, स्मैक 18.32, हिरोईन 12.80 ग्राम सहित कुल करीब 52 ग्राम नशीली पदार्थ के साथ दो इलेक्ट्रोनिक कांटे, कागज की पर्चियां, प्लास्टिक की थैलियां व 73 हजार की बिक्री के जब्त किए है। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग को दस्तयाब किया है साथ ही सौफिन नाम के युवक को गिरफ्ता र किया है।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है। बता दे कि देर शाम पुलिस ने बड़े जाब्ते ने यह दबिश दी थी लेकिन बड़ा सवाल है कि पुलिस के हाथ केवल छोटे स्तर के नशीले पदार्थो के सप्लायर की लग रहे है। बड़ा कारोबार करने वाले अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।























