बीकानेर।रास्ता रोककर युवक के साथ लोहे की रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी अजय कुमार पुत्र मांणकचंद ने परिवादी ने भरत पुत्र संतराम, ओपी पुत्र संतराम और शेरूराम पुत्र नारायणराम पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
परिवादी ने बताया कि 2 दिसंबर की रात को वह जा रहा था तभी आरोपियों ने रास्ता रोककर पहले से षड्यंत्र के तहत उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी हाथों में लोहे की रॉड लिए हुए थे। उन्होंने पहले रास्ता रोका, फिर उसे वाहन से उतारकर मारपीट शुरू कर दी।
परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसे लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही आसपास से लोग आते दिखाई दिए, हमलावर उसे अचेत अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



























