बीकानेर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 से 25 दिसंबर तक चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत 20 दिसंबर 2025 को बिनानी कन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा एवं बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या के निर्देशन में हुआ, जिसमें परिवहन विभाग के कर्मचारियों—सांख्यिकी निरीक्षक सुमित अग्रवाल, सहायक प्रोग्रामर राहुल आचार्य, दुर्गा शंकर पंवार एवं ज्योति स्वामी—ने भाग लिया।
शिविर में ट्रॉमा सेंटर की वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी मेवा सिंह ने छात्राओं को BLS एवं CPR का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और सड़क दुर्घटना या आपात स्थिति में समय पर सहायता देकर जीवन बचाने के तरीके बताए। छात्राओं ने जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना, नाटक के माध्यम से दुर्घटना में घायल की सहायता का प्रदर्शन किया तथा परिवहन विभाग द्वारा स्थापित सेल्फी पॉइंट पर बढ़-चढ़कर सेल्फी लेकर उन्हें अपने मोबाइल स्टेटस पर साझा किया, जिससे सड़क सुरक्षा का संदेश व्यापक रूप से फैला।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अरुणा आचार्य ने परिवहन विभाग के कर्मचारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर NSS प्रभारी डॉ. अनीता मोहे भारद्वाज, डॉ. अशोक व्यास, डॉ. राम कुमार व्यास एवं मुकेश बोहरा उपस्थित रहे। मेवा सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया, जबकि परिवहन विभाग की ओर से प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गजानंद व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
























