बीकानेर।महिन्द्रा पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के किशनासर के पास 18 दिसंबर की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में बंधाला निवासी रामकिशन पुत्र भोलाराम ने महिन्द्रा पिकअप के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्रार्थी ने बताया कि पिकअप के चालक ने लापरवाही से गाड़ी को चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे परिवादी का भाई उछलकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पीबीएम ले जाया गया। जहंा पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























