बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने शराबियों पर कार्रवाई करते हुए कई शराबियों को दबोचा है। यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी चक्रवर्ती राठौड़ के सुपरविजन में सीओ सिटी अनुज डाल के नेतृत्व में की गयी है।
जहां पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब दो दर्जन लोगों को पकड़ा है जो कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे थे। पुलिस ने शराब के ठेकों के पास में बैठने के लिए बनाई गयी जगहों से इन को पकड़ा है।
पुलिस इन शराबियों को बस में भरकर लायी। पकड़े गए लोगों से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि बीकानेर में लगातार रात को 8 बजे के बाद भी शराब की दुकानों से शराब विक्रय करने की खबरें सामने आती रही है।
























