बीकानेर।15 वर्षीय नाबालिग को भगा ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ी है। इस सम्बंध में नाबालिग के भाई ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन 23 दिसंबर को स्कूल गई थी लेकिन वहां से फिर वापस घर पर नहीं आयी।प्रार्थी ने बताया कि दोपहर को करीब डेढ बजे के आसपास स्कूल गई थी। परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर गांव कितासर निवासी एक युवक पर बहन को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
























