बीकानेर। दस लाख रूपए नहीं देने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में तेजरासर निवासी रामदयाल पुत्र भंवरलाल सारस्वा ने रामस्वरूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 21 दिसंबर की रात को 8 बजे के आसपास तेजरासर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उससे दस लाख रूपए मंागे। जब परिवादी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























