बीकानेर।अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने कोटगेट पुलिस ने कैफे में दबिश दी। जहां से युवक और युवतियों के मिलने की सूचना मिली है। यह कार्रवाई रानी बाजार क्षेत्र में की गयी है। जहां पर वेल इन टाइम नाम के कैफे पर कार्रवाई की गयी है। जहां पर कैफे के बाहर ताला लगा हुआ था। ताला खुलवाकर अंदर प्रवेश किया गया तो कैफे में छोटे-छोटे केबिन पाए गए, जिनमें कुछ लड़के-लड़कियां बैठे मिले।
पुलिस ने लड़कियों को समझाइश कर छोड़ दिया, जबकि दो युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही कैफे के भीतर बने केबिनों को मौके पर तुड़वाया गया। पुलिस के अनुसार अंदर आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, जिससे गलत गतिविधियों की आशंका स्पष्ट होती है। कैफे संचालक को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां दोहराई न जाएं। बता दें कि इससे पूर्व भी कोटगेट पुलिस ने शहर के एक अन्य कैफे पर इसी तरह की कार्रवाई की गयी थी।
























