बीकानेर।व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के लड़ेरा में 27 दिसंबर की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे भैराराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता मोहनराम जो कि दिमागी रूप से परेशान थे।परिवादी ने बताया कि 27 दिसंबर की रात को 8 बजे के आसपा उसके पिता ने कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जैसे ही इसकी सूचना मिली तो परिजन मोहनराम को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























