बीकानेर। शहर के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना 26 जनवरी की बताई जा रही है, जो दीनदयाल सर्किल के पास स्थित एक कैफे के समीप हुई।
इस संबंध में रासीसर निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार कुछ लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जबरन दूर ले जाकर छोड़ दिया गया तथा गाली-गलौज की गई।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई धर्मचंद को सौंपी गई है।
























