बीकानेर। जसरासर थाने में पिता का अपहरण कर मारपीट करने और सड़क पर फेंक जाने का मामला दर्ज हुआ है। रमेश बिश्नोई ने बताया कि सोमवार की शाम को ढाणी में गाड़ी में सवार होकर आए मोतिराम, रामनिवास, राधाकिशन निवासी बनियां, मांगीलाल निवासी बीकानेर, विष्णु उर्फ शिंभू निवासी काकड़वाला ने मारपीट शुरू कर दी और उसके पिता रामकिशन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसके पिता का अपहरण कर गाड़ी में डाल ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।























