केंद्रीय कारागृह बीछवाल में तलाशी अभियान के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है। जेल प्रशासन द्वारा की गई जांच में कैदियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान मूलाराम और ओमप्रकाश नामक कैदियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद हुआ। जेल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि जेल के भीतर यह पदार्थ कैसे और किस माध्यम से पहुंचा। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं। साथ ही जेल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।






















