बीकानेर। जिले के नोखा पुलिस थाने में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों रुपए के प्रोडक्ट और कपड़े चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिलायंस स्मार्ट स्टोर के मैनेजर ने एक कर्मचारी सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिलायंस स्मार्ट स्टोर के मैनेजर श्यामाराम जाट ने बुधवार शाम नोखा थाने में दी शिकायत के अनुसार स्टोर से कुल 2 लाख 85 हजार 800 रुपए के प्रोडक्ट और कपड़े चोरी हुए हैं।





















