बीकानेर|शहर के नत्थूसर बास क्षेत्र के श्री शंकरनाथ जी चौक में हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी होली का पर्व भक्ति और हर्षोल्लास के अनूठे संगम के साथ 27 फरवरी 2026 शुक्रवार एकादशी को मनाया जाएगा शंकरनाथ जी चौक में यह ऐसा भव्य ‘होली फागोत्सव’ एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे
भक्तों के आराध्य संग मनेगा उत्सव
आयोजन की मुख्य विशेषता ‘फूलों की होली का रंग – लड्डू गोपाल के संग’ रहेगी। आयोजन समिति ने शहर के सभी कृष्ण भक्तों से विशेष आग्रह किया है कि वे इस उत्सव में अपने लाडले लड्डू गोपाल के विग्रह को साथ लेकर पधारें, ताकि भगवान के साथ सामूहिक रूप से होली खेलने का दिव्य अवसर मिल सके।
रात्रि 8 बजे से गूंजेंगे फाग के गीत
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे से होगा, जो मध्यरात्रि 12:00 बजे तक अनवरत चलेगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा फाग के पारंपरिक गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। फूलों की वर्षा और गुलाल के बीच श्रद्धालु भक्त लड्डू गोपाल भगवान के संग होली खेलेंगे साथ संगीतमय भक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां भी होगी





















