बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उदासर निवासी मघाराम (44) पुत्र चतराराम घर में फंदे से झूलता मिला। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य राजकुमार, जुनैद खान, शोएब, इमरान और मैनुद्दीन एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पुलिस की निगरानी में पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























