बीकानेर। सब्जी मंडी क्षेत्र में लगातार चोरों की धमाचौकड़ी जारी है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्र से ऐसी खबरों के चलते आमजन भय में है और घर सूना छोडने से भी डर सा लगने लगा है। ऐसी ही खबर मुक्ताप्रसाद क्षेत्र के सब्जी मंडी के पीछे भादू मार्केट के पास बंगलानगर में 26 मई की रात की है।
इस सम्बंध में सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले मेघराज डागा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी का ताले तोड़े और घर से सोने, चांदी के जेवरात, नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















