बीकानेर। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला कलक्टर एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है। बीकानेर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के *सभी राजकीय व गैर-राजकीय विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में 01 अगस्त से 02 अगस्त 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया है कि अवकाश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए होगा, जबकि शिक्षक एवं समस्त स्टाफ पूर्ववत कार्यरत रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थाप्रधानों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, कलक्टर ने निर्देश दिए हैं कि घोषित अवकाश के दौरान विद्यालय व कोचिंग संस्थानों में स्टाफ द्वारा *पौधारोपण कर उसकी जियो-टैगिंग* सुनिश्चित की जाए।
*हमारा बीकानेर न्यूज़* की अपील है कि अभिभावक और विद्यार्थी मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

























