बीकानेर। जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पुलिस थाना वाली सड़क की है। जहां पर कार और बाइक आपस में भिड़ गए। हादसे में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक पर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक पर कोचिंग संस्थान से जुड़े विद्यार्थी थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनो वाहनों के सवार को संभाला।





















