बीकानेर। अवैध जुएं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर के जुएं पर दबिश दी है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया की टीम ने की है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर प्रताप बस्ती क्षेत्र में दबिश दी। जहां पर मशीनों पर जुआ खिलवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मश्ीानों के साथ लोगों को पकड़ा है।
थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि फिलहाल कार्रवाई जारी है। हालांकि मौके से 10 लोगों को पकड़ा गया है जिनके पास से हजारों रूपए जब्त किए गए है। पुलिस ने मौके से सात कैशिनों मशीने जब्त की है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। बता दे कि पूनिया लगातार अपराध और अपराधिक तत्वों के खिलाफ एक्शन में है। पूनिया का पैदल गश्त का कार्यक्रम भी आमजन को काफी रास आ रहा है।





















