बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने लोन की राशि चुकाने के बावजूद परेशान करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपए हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।पुलिस के अनुसार रामपुरा बस्ती गली नंबर 18 निवासी राधा देवी पत्नी विनोद कुमार ने एसपी कार्यालय में परिवाद पेश कर बताया कि वर्ष 2016 में उन्होंने आरोपियों से 20 हजार रुपये का लोन लिया था, जिसे बाद में चुका दिया गया। इसके बावजूद आरोपी लगातार उनसे रुपए मांग रहे हैं।परिवादिया का आरोप है कि आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे रुपए हड़पना चाहते हैं। मामले में विशना देवी पत्नी घनश्याम, घनश्याम तथा मनोज निवासी मुक्ताप्रसाद नगर को नामजद किया गया है।पुलिस ने परिवाद के आधार पर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल लाखाराम को सौंपी गई है।





















