बीकानेर। सोलर प्लांट में चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में जामसर पुलिस थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने कालासर से टाटा के सोलर प्लांट से केबल तार चोरी के मामले में परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया।
जिसके बााद जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया और जामसर के रहने वाले अब्बास शाह पुत्र हेदरशाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास चोरी में प्रयुक्त टैक्सी को जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे पीसी रिमांड रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 29 किलो से अधिक केबल तार बरामद किया गया।





















