बीकानेर। कोठारी हॉस्पीटल के पास इर्टिगा कार के चालक द्वारा टैक्सी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में सर्वोदय बस्ती निवासी महबूब अली ने कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 19 जून की शाम की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे उसके गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















