बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक किशोर की फंदे से लटकने के बाद मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पगूल रोड स्थित बिरंग धोरा निवासी मामराज नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 24 जून की शाम करीब 5 बजे 14 वर्षीय सुमन पुत्र भागीरथ घर में फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।





















