बीकानेर। लाखों के जेवरात और चार किलो चांदी चोरी कर ले जाने का माामला सामने आया है। इस सम्बधंध में किशनासर हाल कानपुरा बस्ती नोखा के रहने वाले इन्द्र ङ्क्षसह ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे। घटना कानपुरा बस्ती में 12 जून से 24 जून के बीच की है।
इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में रखी चार किलो चांदी चोरी कर ले गए। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से चांदी के साथ-साथ एक मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, सोने के रखड़ी, कानों के लौंग, सोने की अंगूठी, चांदी के कड़े, पायल, कमरकंध, पैरों की बिछीया, चार जोड़ी चंादी के सिक्के चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















