बीकानेर। सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थााना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में सर्वेादय बस्ती निवासी महबूब अली ने कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है ।घटना 19 जून की शाम की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टैक्सी को टक्कर मार दी। जिससे उसके गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















