बीकानेर। आज पवित्र श्रावण मास के शुक्ल पक्ष नवमी व मित्रता दिवस के शुभ अवसर पर भोलाभक्त मित्र मंडल द्वारा परशुराम चौराहा के पास राम मंदिर स्थित महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा अभिषेक व भव्य श्रृंगार का आयोजन किया गया , श्रृंगार के साथ भस्म आरती व महाआरती का भी आयोजन किया गया । अभिषेक व शृंगार के चलते पूरे दिन शिवालय में मंत्रों व भजन की गूंज रही । कार्यक्रम में चंद्रकुमार व्यास , सतीशचंद्र व्यास , रामनाथ व्यास , रमेश किराडू , मदनमोहन पुरोहित , अरुण व्यास ,कुंदन व्यास , अचलेश्वर व्यास , प्रेम रंगा , केशव व्यास , मोनू व्यास , गणेश पुरोहित, मार्कण्डेय व्यास,आनंद पुरोहित , रुद्र पुरोहित, केशव जोशी , उद्धव किराडू ,शांतनु व्यास , गोपाल व्यास ,श्रीराम पुरोहित , निखिल किराडू , वेणुगोपाल किराडू , निखिल स्वामी , देवांशू व्यास , दिनेश , पृथ्वी , हितेश , ईशांत , राहुल , चिराग , युवराज , यश , मधुसूदन , महादेव , आदि भक्त उपस्थित रहे व कार्यक्रम पंडित वेदांश किराडू के आचार्यत्व में पंडित शिवम पुरोहित , शांतनु , आनंद, रुद्र , मोनू ,द्वारा सम्पन्न हुआ।

























