बीकानेर। ईंट से सिर पर वार करने और छीना झपटी करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थानें में गोपेश्वर बस्ती निवासी राहुल चौधरी ने कैलाश व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामदेव मंदिर के सामने सुजानदेसर में 9 अगस्त की शाम की है।इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ छीना झपटी की। इस दौरान आरोपियों ने उसके पास से चांदी की चैन छीन ली और मारपीट की। परिवादी के अनुसार आरोपियों ने उसके सिर पर ईंट से वार किया। जिससे उसका सिर फट गया और सात टांके आए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























