बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुले माली (सैनी) समाज संस्थान, शिव वैली बीकानेर (पंजीकरण संख्या 29/BKN/1993-94) में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
संस्थान के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री पुनमचंद जी तंवर एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राजकुमार जी तंवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भूतपूर्व अध्यक्ष श्री पुनमचंद जी तंवर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को साफा, माला एवं श्रीफल भेंट कर नई जिम्मेदारियों का शुभारंभ करवाया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राजकुमार जी तंवर ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं समाजजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और समाज की एकता व विकास के लिए संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में बतौर साक्षी एवं सहभागी उपस्थित रहे—
श्री शिवकुमार जी गहलोत, श्री संजय जी भाटी, श्री रवि गहलोत, श्री कैलाश जी टांक, श्री अशोक जी कच्छावा, श्री जितेंद्र जी तंवर, श्री अर्जुन जी तंवर, श्री जय राम जी सांखला, आशीष, कर्तव्य नवल, भैरू, श्री सुरेश जी तंवर, श्री राम सिंह जी गहलोत, श्री शिव जी पंवार, श्री गिरधारी जी सांखला, श्री श्यामसुंदर जी सांखला, दिलीप, हर्षीत, किशन, श्री प्रेमसुख जी गहलोत, श्री बाबूलाल जी गहलोत, श्री मनोज जी गहलोत, श्री राजकुमार जी भाटी, श्री मनोज कुमार सांखला, श्री विमल कुमार चौहान, लव-कुश, दुर्गेश देवी चौहान एवं सुंदर देवी सांखला सहित बड़ी संख्या में समाजजन।
समारोह के अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।

























