खाजांची मार्केट में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल जी राठी , मंत्री संजय जी सांड और अंतर्राष्ट्रीय वैश महासम्मेलन के युवा अध्यक्ष मुदित खजांची ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में खजांची मार्केट के अध्यक्ष शिव सिंह जी चिराना , मंत्री मनीष जी कमरा कोषाध्यक्ष गोयश जी पोपली एवं सभी व्यापारीगण , स्थानीय नागरिक, मातृशक्ति और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तिरंगे के नीचे देशभक्ति के गीत गूंजे और सभी ने एकता, विकास और स्वच्छ बीकानेर का संकल्प लिया।
मुदित खाजांची ने अपने संबोधन में कहा — “आज हम वचन लेते हैं कि हर नौजवान को रोज़गार, हर व्यापारी को ईमानदार व्यापार का माहौल, और हर परिवार को सुरक्षित व सुविधाजनक बीकानेर देंगे।”

























